
रायपुर: .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा माहाविद्यालय की शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए आलोक शर्मा एवं गायत्री शर्मा ने अपने पिता सतानंद शर्मा( सेमरा वाले) की स्मृति मैं ₹2 लाख की दान राशि दी है।विप्र महाविद्यालय को छात्रवृत्ति मद में अब तक सेमहरा परिवार से लगभग 5 लाख रु की दानराशि प्राप्त हो चुकी है।
आलोक शर्मा ने बताया कि लगभग 30 से अधिक वर्षों तक छत्तीसगढ़ के शिक्षा महाविद्यालय में कार्य करने के उपरांत शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में प्राचार्य के पद से सेवानिवृत पश्चात इतने वर्षों तक शिक्षकों को प्रशिक्षित करके संतोष होता है कि ये शिक्षक आने वाले देश के भविष्य को तैयार कर रहे हैं ।आज अपने पिता स्वर्गीय सतानंद शर्मा की स्मृति में उत्कृष्ट एवं मेधावी विद्यार्थियों को योग्य शिक्षक बनाने के लिए छात्रवृत्ति के माध्यम से सहयोग करके खुशी महसूस हो रहा है ।शिक्षण समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि विप्र महाविद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विप्र समाज के सदस्य आलोक शर्मा द्वारा प्राप्त यह सहयोग प्रबंध समिति और शिक्षकों को और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि विप्र समाज के सदस्यों द्वारा प्राप्त दान की राशि से प्रबंध समिति प्रतिवर्ष शिक्षा, शारीरिक शिक्षा,विज्ञान, कंप्यूटर एवं वाणिज्य संकाय के मेधावी एवं उत्कृष्ट लगभग 25 से 30 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के माध्यम से सहयोग प्रदान करती है।इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य सुबीर तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।









