
रायपुर:आज गांव चलो अभियान के तहत धरसींवा मंडल के ग्राम धरसींवा व परसतराई, तथा तिल्दा मंडल के ग्राम सरोरा व सड्डू में सघन जन संपर्क केन्द्र और राज्य सरकार के योजनाओं व नीतियों का प्रचार प्रसार एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान सम्पन्न हुआ।
छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधिपादप बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अंजय शुक्ला ने प्रसिद्ध महापुरुष ज्योतिबा फुले जी का भी स्मरण किया एवं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला उनके द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों जैसे बालिकाओं का प्रथम स्कूल, सत्यशोधक समाज की स्थापना को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया साथ ही ग्राम पंचायत सरपंच भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासियों के साथ स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया तथा लाभार्थियों से भेंट करते हुए नगर भ्रमण किया। एवं स्वामी विवेकानंद जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर साफ सफाई किया।
आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक गण एवं पदाधिकारी गण अंजय शुक्ला उपाध्यक्ष ( छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड), राकेश यादव (मंडल अध्यक्ष धरसीवां), कौशल साहू (मंडल उपाध्यक्ष धरसीवां), किरन साहू (मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा), मोहम्मद युनुश (जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा), डॉ कृष्ण कुमार वर्मा (जिला महामंत्री किसान मोर्चा), फजील खान (मंडल अध्यक्ष अपलसंख्यक मोर्चा), श्रीमती लीला ललित साहू (जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा), ललित साहू (उपसरपंच धरसीवां),श्रीमती अंजनी प्रकाश निषाद (सरपंच परसतराई) , साथी पत्रकार हेमंत वर्मा, चंद्रकांत साहू बूथ अध्यक्ष, रवि साहू, हरि निषाद, कुलेश्वर साहु, श्रीमती केसर साहू, उषा गोस्वामी ,
सड्डू एवं सरोरा से डॉ शोभित रायपुर जिला ग्रामीण पूर्व मंडल अध्यक्ष, मिलेंद्र वर्मा, कृष्णा वर्मा, बिहारी लाल वर्मा पूर्व सरपंच, राजीव साहू बूथ अध्यक्ष, अनिल अग्रवाल, शत्रुघन यदु (अन्य पिछड़ा वर्ग का उपाध्यक्ष रायपुर जिला), नंदू साहू (सरपंच सड्डू), टिकेश्वर नीलमरकार उपसरपंच सड्डू, गौकरण साहू, शेखर वर्मा, टीकम वर्मा, शामिल थे।









