
रायपुर:कमिश्नरी सिस्टम में लगातार ट्रैफिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने का कार्य जारी है। शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत देने, गूगल मैप के लाइव फीड से ITMS कंट्रोल रूम, किसी भी क्षेत्र में जाम होने की स्थिति में, तत्काल यातायात पुलिस टीम को अलर्ट कर, जाम को क्लियर करवाता है।
इसके अलावा, यातायात पुलिस, रायपुर कमिश्नरेट ने हेल्पलाइन नंबर 📱94792-10632 भी जारी किया है। ट्रैफिक जाम होने की स्थिति में शहरवासी इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।








