
रायपुर.: श्रीराधाकृष्ण स्वामी मुरली मनोहर सुहागा मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा ब्राह्मण पारा में श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर सामूहिक सुंदर कांड का पाठ किया।
सुहागा मंदिर में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक रामकृष्ण बंधुओं के संगीतमय सुंदरकांड पाठ ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के साथ ओम नमः शिवाय की गूंज के साथ शिव भजन और तूने मुझे बुलाया मां शेरावाली जैसे भजन ने नवरात्रि पर्व और रामनवमी को यादगार बनाया।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा श्री राधा कृष्ण स्वामी मुरली मनोहर सुहागा मंदिर ब्राह्मणपारा रायपुर में श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में समाज के 151 सदस्यों ने लिया भाग।भारी संख्या में महिला सदस्यों की उपस्थिति रही।
श्री रामकृष्ण शर्मा और उनके साथियों ने ढाई घंटे तक चले संगीत मय सुंदरकांठ के पाठ में लोगों को बांध कर रखा।सुंदरकांड पठन के सामूहिक आयोजन में विप्र संस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, छत्तीसगढ़ी युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, पूर्व जिलाधीश अनुराग पांडेय ,भाजपा नेता सुभाष तिवारी, मिश्रीलाल पांडेय, डी पी तिवारी, पंडित ओमप्रकाश तिवारी, प्रकाश तिवारी, प्रदीप नारायण,नवीन शर्मा, डॉ. ध्रुव पांडेय, भूपेंद्र शर्मा ,नटराज शर्मा ,संजय दीवान, डॉ . मेघेश तिवारी, कुसुम शर्मा ,विभा तिवारी, रत्ना मिश्रा, प्रीति शुक्ला, सरिता शर्मा, पदमा दीवान विप्र शक्ति महिला मंडल एवं सुहागा मंदिर ट्रस्ट कमेटी के समस्त सदस्यों सहित बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने उपस्थित होकर सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आनंद लिया।









