
बेमेतरा:ग्राम हसदा में महाअष्टमी पर वैदिक मंत्रों के साथ ज्योतिषाचार्य तरुण शास्त्री एवं वृंदावन काशी से पहुंचे 9 आचार्यों के द्वारा श्री शत चंडी महायज्ञ स्वयंभू मा महामाया मंदिर में क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए 108 आयुर्वेदिक जड़ीबुटीयो से हवन सम्पन्न हुआ ।
समिति सचिव दिनेश वर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में कुल 210 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित है जहां छ ग़ प्रांत के बाहर से भी श्रद्धालु मा के दर्शन के लिए पहुंच रहे है प्रतिदिन दिव्य एवं विशेष श्रृंगार के साथ मा की गंगा आरती के तर्ज पर संध्या आरती आयोजित की जा रही है जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधि के साथ साथ भक्त बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है नवमी में महाभोग भंडारा के साथ नव कन्याओं की पूजन पश्चात मां सरोवर के लिए भव्य शोभा यात्रा के साथ निकलेगी।
मां महामाया समिति हसदा के सभी सदस्य भगवती प्रसाद परगनिहा अध्यक्ष,दिनेश कुमार वर्मा सचिव, गोवर्धन साहू उपाध्यक्ष, शत्रुघ्न पाल कोषाध्यक्ष,मदन सिन्हा, तेजराम वर्मा,तुलाराम पाल,घासी राम वर्मा, सलाहकार व सदस्यगण श्री जनकू सिन्हा,आनंद सिन्हा, महादेव सिन्हा,हरि राम साहू,खिलावन वर्मा, राजकुमार परगनिहा, देवलाल सिन्हा,जनक निर्मल कर,महेश साहू निलेश परगनिहा दुर्गेश साहू ,अवध नायक राजू साहू यज्ञ के मुख्य यजमान भूषण भूपेंद्र वर्मा रवि सिंहा भूपेंद्र परगनिहा भूषण वर्मा प्रवीण वर्मा,साकेत वर्मा,अनमोल परगनिहा,सीता राम वर्मा,मनोहर वर्मा,राजू साहू,अवध छेदैया,रवि ठाकुर मनोज ठाकुर बैगा सतीश शर्मा विनय वर्मा इत्यादि सेवा में लगे हुए है महाअष्टमी में स्थानीय जनप्रतिनिधि संध्या परगनिहा रेखा पोषण सिंहा जनपद सदस्य शेखर परगनिहा सरपंच हसदा संध्या आरती में सम्मिलित हुवा प्रतिदिन संगीत मय माता सेवा भजन का आयोजन किया जा रहा है









