
रायपुर :.छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के तत्वावधान मे छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा होली मिलन समारोह विप्र भवन में कल 15 मार्च को आयोजित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा एवं विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने कहा कल 15 मार्च को शाम 6 बजे आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ी हास्य व्यंग्य और फाग गीत के साथ फूलों की होली का शानदार कार्यक्रम होगा। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य शामिल होंगे।





