
Oplus_131072
रायपुर:.छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
विप्र कॉलेज द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों को सेंटर इंस्टिट्यूट ऑफ़ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ले जाया गया, जहाँ दो दिवसीय कार्यशाला इटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट विदाउट प्लांट लेआउट विषय पर आयोजित की गई।विप्र कॉलेज द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण में कुल 52 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों के साथ विभागाध्यक्ष डॉ. आराधना शुक्ला तथा प्राध्यापकगण डॉ. निधि श्री शुक्ला, प्रगति राय एवं मोनार्क सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
कार्यशाला के प्रथम दिवस में ‘इंटरप्राइज डेवलपमेंट’ विषय पर विद्यार्थियों को उद्यमिता के मूल सिद्धांत, व्यवसाय स्थापना की प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। द्वितीय दिवस में ‘प्लांट लेआउट’ विषय के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के प्लांट लेआउट, उत्पादन प्रक्रिया, कार्य प्रवाह प्रबंधन एवं औद्योगिक सुरक्षा के विषय में व्यावहारिक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को मशीनों एवं उत्पादन इकाइयों का प्रत्यक्ष अवलोकन करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।इस औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को उद्योगों की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ तथा उद्यमिता एवं प्रबंधन संबंधी अवधारणाओं की बेहतर समझ विकसित हुई। प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं व्यावसायिक दक्षता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।महाविद्यालय परिवार ने सीआईपीईटी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कार्यशाला को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।















