रायपुर:आज एआईबीडीपीए एवं एफसीपीए के आव्हान् पर पेंशन विरोधी प्रतिभागी अधिनियम और आठवीं सीपीसी के पेंशन-विरोधी संदर्भों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ परिमंडल के सभी जिलों में यह धरना/प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान ऑटो एक्सचेंज स्थित बीएसएनएल कार्यालय के समक्ष रायपुर जिला के साथियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें मुख्य रूप से परिमंडल सचिव साथी जे एन नस्कर,जिला सचिव साथी गोवर्धन लाल साहू, सहायक जिला सचिव धनराज सतपुते, साथी टी आर वर्मा, साथी जेराल्ड बोसत, साथी आर के तिवारी सहायक परिमंडल सचिव, साथी सकुर मोहम्मद सहायक परिमंडल उपाध्यक्ष आदि सम्मिलित हुए। कामरेड जे एन नस्कर ने बताया केंद्र सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे भारतवर्ष में आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा यदि केंद्र सरकार हमारे उचित मांगों को स्वीकार नहीं करेगी तो आंदोलन और उग्र होगी।

ब्रेकिंग
- पनीर एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध; नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी
- महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र
- वैज्ञानिक खेती का कमाल: बरबटी उत्पादन में रचा नया कीर्तिमान
- 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी, बिजली







