
रायपुर: छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कॉलेज में “रंग तरंग” वार्षिक स्नेह सम्मेलन कल 28 जनवरी को आयोजित किया गया है।
विप्र महाविद्यालय सभागार में दोपहर 1:30 बजे आयोजित रंगतरंग दीपक तिवारी( से.नि. न्यायाधीश उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़) के मुख्य आतिथ्य एवं राकेश चतुर्वेदी (आई.एफ.एस., से. नि. वन बल प्रमुख एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक छत्तीसगढ़) की अध्यक्षता में संपन्न होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अन्तर्गत सेमेस्टर परीक्षा के उपरांत रंग तरंग वार्षिक उत्सव में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।







