दिल्ली:’मन की बात’ के 130वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आजकल मैं सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प ट्रेंड देख रहा हूं। लोग साल 2016 की अपनी यादें ताज़ा कर रहे हैं। इसी भावना के साथ, आज मैं भी अपनी एक याद आपके साथ शेयर करना चाहता हूं। दस साल पहले, जनवरी 2016 में, हमने एक महत्वाकांक्षी यात्रा शुरू की थी। तब हमें इस बात का एहसास था कि भले ही ये एक छोटा क्यों ना हो लेकिन ये युवा-पीढ़ी के लिए, देश के भविष्य के लिए, काफी अहम है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बन गया है। ये स्टार्ट-अप लीक से हटकर हैं, वे ऐसे सेक्टर्स में काम कर रहे हैं जिनके बारे में 10 साल पहले सोचना भी मुश्किल था।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 130वां एपिसोड सुना।
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “AI, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन, बायोटेक्नोलॉजी आप नाम लीजिए और कोई न कोई भारतीय स्टार्ट-अप उस सेक्टर में काम करते हुए दिख जाएगा। मैं अपने उन सभी युवा-साथियों को सलाम करता हूं जो किसी-न-किसी स्टार्ट-अप से जुड़े हैं या फिर अपना स्टार्ट-अप शुरू करना चाहते हैं.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 130वां एपिसोड सुना।
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “तमसा नदी को लोगों ने नया जीवन दिया है, तमसा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की सजीव धारा है। अयोध्या से निकलकर गंगा में समाहित होने वाली यह नदी कभी इस क्षेत्र के लोगों के जन-जीवन की धुरी हुआ करती थी लेकिन प्रदूषण की वजह से इसकी अविरल धारा में रुकावट आने लगी थी…यहां के लोगों ने इसे एक नया जीवन देने का अभियान शुरु किया। नदी की सफाई की गई, उसके किनारों पर पेड़ लगाए गए…
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज के युवाओं ने भक्ति को अपने अनुभव और अपनी जीवन-शैली में ढाल दिया है, इसी सोच से एक नया सांस्कृतिक चलन उभरकर सामने आया है…देश के अलग-अलग शहरों में बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हो रहे हैं, मंच सजा होता है, रोशनी होती है, संगीत होता है और माहौल किसी कॉन्सर्ट से जरा भी कम नहीं होता है…









