रायपुर,:। जनपद पंचायत आरंग विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक शाला रीवा में आयोजित हुई। जिसमें आरंग विकासखंड के विभिन्न गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के दौरान रास्ता खींच प्रतियोगिता तब अत्यधिक रोमांचक हो गया ,जब जिस शाला प्रांगण में सारी प्रतियोगिताएं आयोजित थी वहां की शिक्षिकाएं मैदान में उतरी।जहां उन्होंने भान सोज,कुकरा, रीवा आदि जगहों से आई हुई ग्रामीण महिलाओं को पछाड़ते हुए लगातार चार मैच में हराकर शानदार विजय हासिल की और शाला के सभी विद्यार्थियों के समक्ष मजबूत दृढ़ इच्छा शक्ति और आत्म बल के उदाहरण को प्रस्तुत किया ।
यह वह खूबसूरत समय था जब मैदान में सैकड़ो बच्चे अपनी मैडम लोगों का उत्साह वर्धन कर रहे थे और प्रोत्साहित कर रहे थे।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि वतन चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य , आरंग विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा शाला के प्राचार्य आर पी चंद्राकर सरपंच घसीया राम साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष नंदकुमार साहू, एवं गांव के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शाला के व्यायाम शिक्षक अमित चंद्राकर के साथ-साथ आरंग विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। संस्था प्रमुख चंद्राकर जी ने सहयोगी शिक्षिकाओं के शक्ति प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।
शाला की व्याख्याता शजिन्ता शुक्ला ने बताया की रास्सा खींच प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से मनिका दत्ता, बसंती बंजारे, तरन्नुम खान, कविता सोनवानी, वर्षा द्विवेदी ,श्यामा रातें, तृप्ति वर्मा एवं नीलम साहू ने प्रतियोगिता में अपनी प्रमुख भूमिकाएं निभाई।









