बेमेतरा: जिला के वरिष्ठ कवि कमलेश कुमार वर्मा के प्रथम काव्य संग्रह ‘ छन्द कमल ‘ का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा किया गया, जिनका विमोचन आयोग के नौवाँ प्रांतीय सम्मेलन बिलासपुर में दस जनवरी को हुआ.यह काव्य संग्रह छत्तीसगढ़ी भाषा में छन्दबद्ध है.कार्यक्रम में अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर के महापौर पूजा विधानी, राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विनय कुमार पाठक, डॉ. परदेशी राम वर्मा आदि उपस्थित थे.
यह काव्य संग्रह विविध रस, छन्द और अलंकार से सुशोभित है. कमलेश कुमार वर्मा नगर पंचायत भिम्भौरी के निवासी हैं और वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुधेली ( विकासखंड- बेरला) में अंग्रेजी के व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं.विमोचन के अवसर पर सुग्घर साहित्य समिति बेरला के साहित्यकार दिलीप टिकरिहा, लिलेश्वर देवांगन, मनीदास मानिकपुरी एवं खिवराज धीवर उपस्थित रहे. उनकी इस उपलब्धि पर श्री विधि हरि हर मानस मंडली के व्याख्याकार हरिश्चन्द्र वर्मा, नवयुवक व पहल संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, सुग्घर साहित्य समिति के अध्यक्ष नारायण प्रसाद वर्मा, सचिव सुरेश निर्मलकर, कोषाध्यक्ष जगदीश सोनी एवं सदस्यों सहित क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक,सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्थाओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें संप्रेषित किये हैं.






