रायपुर:-वर्षों पुरानी बातें एक बार फिर ताजा हो उठीं. हर वो लम्हा जो समय की परत में दब सा गया था, आज वो ज्वलंत दिखाई दिया. अवसर था राजधानी के सेंट पॉल्स स्कूल के 1983 बैच के सहपाठियों के नववर्ष पर परिवार मिलन समारोह का. इस मौके पर बड़ी संख्या में सहपाठी अपने जीवन साथियों के संग शामिल हुआ. इस आयोजन के जरिए पुराने मित्रों की चेन, कड़ी दर कड़ी अब और भी लंबी होती चली गई. इसमें प्रो. राजेन्द्र लखपाले के सरगुजा यूनिवर्सिटी के कुलपति बनने पर उपस्थित सभी साथियों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित किया।
पिछले दिनों एन के डेविड सर की विशेष कक्षा आयोजन पर शिरिष तिवारी को अजय बिसेन व मेघेश तिवारी ने धन्यवाद दिया. वहीं फिर स्कूल चलें कार्यक्रम के लिए डॉ मेघेश तिवारी और सुयश शुक्ला ने खूब जोश के साथ अभिवादन कर शामिल हुए सभी सहपाठीयों का आभार व्यक्त कर निरंतर ऐसे कार्यक्रमों पर जोर दिया।
अमित खेमका ने सुरमयी गीतों से माहौल संगीतमय बना दिया. फिर क्या था सभी ने अपनी-अपनी विभिन्न विधाओं में सिद्धहस्त होने का परिचय दे डाला. कोरबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत विशेष रूप से शामिल होने राजधानी पहुँचे थे।प्रो अजय शर्मा,सुयश शुक्ला ने अपनी कविताओं व शेरो-शायरी से भेंट-मुलाकात के इस दौर को शायराना बना दिया.
साझा किए अपने जीवन के अनुभव
भारतीय जल सेना के कमोडोर के पद से सेवानिवृत्त अजय बिसेन और राजधानी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राजेश गुप्ता, विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ मेघेश तिवारी ने अपने कार्यानुभव को साझा किया, जिसे सुनकर सभी मित्र भावविभोर हो उठे. इस पर सभी मित्रों ने खड़े हो कर प्रतीकात्मक रूप में सभी को धन्यवाद दिया. इस अवसर को यहां शामिल महिलाएं जो विभिन्न स्तरों पर कार्यरत भी हैं और सामाजिक तौर पर सक्रिय भूमिका में हैं, सभी की ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा भी हुई जिसमें प्रो अजय शर्मा,कोरबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत ने विचार रखे।विदेशों में कार्यरत सहपाठीयों की सोशल मीडिया के माध्यम से शिरकत रही।अधिवक्ता आदित्य झा,सुयश शुक्ला, डॉ. राजेश गुप्ता, आलोक दुबे के सहयोग से यह आयोजन अपनी पराकाष्ठा में पहुंच सका. सारगर्भित टिप्पणी का जिम्मा विकास दुबे,अभय देशलहरा,अतुल डागा, अनुराग अग्रवाल ने सम्हाला. अंत में सभी मित्रों ने अपने प्रतिष्ठित, चिर-परिचित गुरुओं को याद कर उन्हें धन्यवाद दिया. ग्रुप फोटो के साथ मिलन समारोह का समापन हुआ.










