रायपुर : 3 दिवसीय DAV School नेशनल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में निराश होकर खिलाड़ी बिना मेडल लिए खाली हाथ लौटे।यह पूरा मामला DAV स्कूल द्वारा रायपुर में आयोजित की गई दिवसीय नेशनल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता है जहाँ अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 अलग अलग आयु वर्ग का विभिन्न वजन वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित किया गया था!
DAV जालंधर पंजाब के खिलाड़ी पीयूष चौहान ने 17 वर्ष आयु वर्ग की 49 किलोग्राम वजन वर्ग के प्रतियोगिता में *रजत पदक* जीता किंतु मेडल सेरेमनी के दौरान उन्हें मेडल नहीं दिया गया
DAV जालंधर पंजाब के कोच पूर्व अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर सरबजीत सिंह कंडा ने छेत्रीय निदेशक प्रशांत कुमार से काफ़ी देर तक निवेदन किया। किंतु उनकी बात नहीं मानी गई कोच ने टूर्नामेंट को कराने के लिए नियुक्त किए गए कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश जंघेल को पूरा मुद्दा बताया। तभी डॉ राजेश जंघेल और निर्णायक के रूप के उपस्थित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय दीप सारंग ने छेत्रीय निदेशक प्रशांत कुमार को अवगत करवाया कि सॉफ्टवेर मिस्टेक के वजह से रिजल्ट में कुछ गड़बड़ी हुई है।किंतु हमने मैन्युअल रिजल्ट बना के मैनेजमेंट को दे दिया है पंजाब के खिलाड़ी को रजत पदक देना चाहिए किंतु छेत्रीय निदेशक ने बात अनसुनी कर दिया।कोच और खिलाड़ी इस बात से निराश होकर बिना मेडल के वापस लौट गए कि सॉफ्टवेयर में हुई गड़बड़ी को सुधारकर नया रिजल्ट बनाने के बाद भी मेडल नहीं मिलने पर दुखी खिलाड़ी और टीम ने इस घटना का निंदा करते हुए वापस लौट गए।









