रायपुर: शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला में कल 30 दिसंबर को पीठद्वयाधीश्वर ब्रह्मलीन श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन दण्ड संन्यास दिवस पर दण्डी स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में समारोह का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने कहा पौष माह शुक्ल पक्ष पुत्रदा एकादशी तदनुसार आज 30 दिसम्बर को सुबह 11.30 बजे दण्डी स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में पीठद्वयाधीश्वर ब्रह्मलीन श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन दण्ड संन्यास दिवस मनाया जायेगा। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुभक्तगण शामिल होंगे।








