
रायपुर:खाद निर्माताओं ने सार्वजनिक घोषणा की है कि किसानों को खाद के साथ अन्य कोई भी उत्पाद जैसे नैनो यूरिया,DAP आदि को खरीदने की बाध्यता नही है।
यह जानकारी देते हुए अनुराग पाण्डेय से.नि. आईएएस ने कहा यदि कोई ऐसा करता है, सोसाइटी सहित तो उसकी शिकायत बोरी में छपे नंबरो पर करें।शासन/प्रशासन के ध्यान में भी लावे।उन्होंने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कोई भी उत्पाद अपनी मर्जी से ही खरीदे बिना किसी भय ,दबाव के।साथ ही उन्होंने इस जानकारी को किसानों के बीच व्यापक रूप से प्रसारित करने आग्रह भी किया है।









