रायपुर: स्कूल ऑफ स्टडीज़ इन फ़िज़िकल एजुकेशन, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में डाक विभाग से हरीश कुमार महावर, प्रवर अधीक्षक डाकघर, रायपुर (मुख्य वक्ता) आर. पी. वर्मा, उप अधीक्षक डाकघर, विक्रम सिंह, उप संभागीय प्रमुख,मुख्य वक्ता हरीश कुमार महावर ने विद्यार्थियों को डाक विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली आधुनिक और पारंपरिक सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से डाक बचत योजनाएँ,डाक जीवन बीमा,स्पीड पोस्ट एवं पार्सल सेवा,इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक,डिजिटल सेवाएँ
एड्रेस अपडेट सुविधाएँ,विद्यार्थियों के लिए विभिन्न लाभकारी योजना के संदर्भ में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आज का डाकघर केवल पत्र या पार्सल भेजने का माध्यम नहीं, बल्कि एक मजबूत डिजिटल और वित्तीय सेवा प्रदाता के रूप में विकसित हो चुका है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने डाकघर की आधुनिक सेवाओं, डिजिटल सुविधाओं तथा भविष्य में इनके उपयोग के प्रति गहरी रुचि दिखाई।कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन प्रो. राजीव चौधरी द्वारा किया गया।अंत में, आयोजक मंडल ने डाक विभाग के अधिकारियों और विभागीय टीम को सफल सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

ब्रेकिंग
- किसानों को प्रदान किया अल्पकालीन कृषि ऋण और मछली कीट, विजेता बालिकाओं को किया, सम्मानित
- स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री
- जिले में अब तक 275.1 मिलीमीटर औसत वर्षा
- कृषि विभाग किसानों को टिकाऊ एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए कर रहा प्रोत्साहित
- समय पर मिला खाद-बीज, खेती किसानी को मिली संबल









