
रायपुर:राज्यसभा में रंजीत रंजन ने कहा छत्तीसगढ़ के हसदेव में कई लाख पेड़ कट रहे हैं। ऐसे में वन्यजीवों का घर भी छिन रहा है।राज्यसभा सदस्य ने कहा मेरा प्रश्न है ⦁ हसदेव में कौन-कौन से जानवर हैं, कितनी संख्या में हैं और जब उनका घर छीना जा रहा है तो उन्हें सरकार कहां बसाएगी?
⦁ मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर सरकार की क्या प्लानिंग है?⦁ क्या सरकार बताएगी कि बीते 3 वर्षों के दौरान जंगल ख़त्म होने के कारण कितने वन्यजीव हताहत हुए हैं?⦁ जब हम वन्यजीवों के घर में घुस रहे हैं, तो क्या सरकार उनकी क्षति के मुआवजे के बारे में भी सोच रही है?







