नई दिल्ली: कांग्रेस नेता चूड़ाचांदपुर जाने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए. वहां उन्होंने जातीय संघर्ष से विस्थापित लोगों से मुलाकात की. गांधी निर्धारित समय से कुछ घंटों की देरी से हेलीकॉप्टर से वहां पहुंचे. बिष्णुपुर में स्थानीय पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया. कुछ प्रदर्शनकारी चाहते थे कि गांधी को चुराचांदपुर जाने दिया जाए. राहुल गांधी के काफिले को आज मणिपुर जातीय हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक चूड़ाचांदपुर के रास्ते में पुलिस ने रोक दिया. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी के काफिले को इंफाल से 20 किलोमीटर दूर बिष्णुपुर में रोक दिया गया.राहुल गांधी पिछले महीने की शुरुआत में पूर्वोत्तर राज्य में हुई जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए मणिपुर के लोगों से मिलने के लिए राहत शिविरों का दौरा करने के लिए जा रहे हैं, लेकिन चूड़ाचांदपुर के रास्ते में राहुल गांधी का काफिला रोक दिया गया था.अधिकारियों ने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया, क्योंकि जिस मार्ग पर राहुल गांधी यात्रा कर रहे थे, उस पर महिला प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ थी.

ब्रेकिंग
- 40 वर्षों की साहित्यिक यात्रा के अनुभवों से सजी प्रस्तुति, अन्य कवियों ने भी गीत, वीर रस और व्यंग्य से बांधा समां
- विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना:धनंजय राठौर
- अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री
- बस्तर की नई दौड़: बेटियां आगे, लक्ष्य पुलिस की वर्दी








