रायपुर:आज सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनता के साथ आजाद चौक पर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 128वें संस्करण को सुना।
इस संवाद में माननीय प्रधानमंत्री ने ‘Vocal for Local’ की भावना, भारतीय खेल जगत के उत्कृष्ट प्रदर्शन, चंद्रयान 3 की प्रेरक सफलता यात्रा और देश के खाद्यान्न उत्पादन में हासिल ऐतिहासिक उपलब्धि जैसे अनेक विषयों पर अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर परअयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण, संविधान दिवस की गरिमा, खाद्यान्न उत्पादन में देश की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए देश की निरंतर प्रगति पर भी प्रकाश डाला।साथ ही उन्होंने किसानों द्वारा शहद उत्पादन में किए जा रहे नवाचार, वोकल फॉर लोकल के संकल्प और युवाओं की शक्ति को स्थानीय उत्पादों के सशक्त उपयोग के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में जोड़ने के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा मन की बात संवाद सिर्फ शब्दों का क्रम नहीं बल्कि राष्ट्र की चेतना को जागृत करने वाला वह सार है, जो हर भारतीय को आत्मविश्वास, कर्तव्यबोध और नए लक्ष्यों की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में नई ऊर्जा, नए संकल्प और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ।










