रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ आगमन पर तंज कसते हुए कहा कि जेपी नड्डा अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की बची 13 सीटों पर भी जमानत जप्त कराने के अभियान में है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल में भाजपा की लुटिया डूबा दी कर्नाटक में सुपड़ा साफ करवा दी अब छत्तीसगढ़ में बची खुची सीटों में भी भाजपा को हराकर भाजपा की बेड़ागर्क करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा के आम चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा के केंद्रीय नेता जोर आजमाइश कर रहे हैं। लेकिन भाजपा नेताओं के पास जनता को बताने कोई योजना नहीं है कोई रोडमैप नही है सिवाय जुमला बाजी नफरती भाषण वैमनस्यता हिंदू-मुस्लिम और गुमराह करने के अलावा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा की सरकार थी जो छत्तीसगढ़वासियों के साथ वादाखिलाफी किया है बीते 9 साल में मोदी की सरकार है जिसका चरित्र वादाखिलाफी करना है देश और प्रदेश की जनता मोदी भाजपा नेताओं के चरित्र को पहचानती है बीते 3 महीने में मोदी सरकार के मंत्री डेढ़ सौ बार छत्तीसगढ़ आ गए लेकिन मोदी सरकार की उपलब्धि नहीं बता पाए ना ही उनके आने से छत्तीसगढ़ को कोई लाभ हुआ है प्रदेश की जनता समझ रही है कि भाजपा कुछ करने वाली नहीं है।

ब्रेकिंग
- 40 वर्षों की साहित्यिक यात्रा के अनुभवों से सजी प्रस्तुति, अन्य कवियों ने भी गीत, वीर रस और व्यंग्य से बांधा समां
- विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना:धनंजय राठौर
- अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री
- बस्तर की नई दौड़: बेटियां आगे, लक्ष्य पुलिस की वर्दी








