
लखनऊ: दुनिया के मुख्य न्यायाधीशों के 26वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज दुनिया जिन भी चुनौतियों का सामना कर रही है, चाहे वह जलवायु परिवर्तन हो, साइबर सिक्योरिटी हो, या आतंकवाद हो, अगर कोई देश या समाज इन मुद्दों पर आंखें बंद करके दुनिया की मानवता के सामने संकट खड़ा कर रहा है, तो यह संकट एक दिन उसे भी निगल जाएगा.आज कोई भी समस्या केवल किसी एक देश की समस्या नहीं है बल्कि दुनिया की समस्या होती है और दुनिया को मिलकर इसके समाधान का मार्ग निकालना पड़ेगा.इस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए दुनिया को यह संदेश देने की ज़रूरत है कि न्याय कैसे मानवता की समस्याओं को हल कर सकता है.”









