रायपुर : .श्री राधा कृष्ण स्वामी मुरली मनोहर सोहागा मंदिर (पुनिया बाई )धर्मशाला ब्राह्मणपारा में नवनिर्मित धर्मशाला भवन लोकार्पण समारोह दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद तीर्थ जी महाराज के गरिमामयी उपस्थिति एवं मुख्य अतिथि रमेश बैस( पूर्व राज्यपाल ),कार्यक्रम अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल (सांसद एवं पूर्व मंत्री रायपुर ), सुनील सोनी (विधायक दक्षिण एवं पूर्व सांसद रायपुर ), रविंद्र चौबे (पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) तथा मीनल चौबे( महापौर, नगर पालिक निगम रायपुर )की विशिष्ट आतिथ्य में आज 21 नवंबर शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे संपन्न होगा।
यह जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के दानदाताओं के सहयोग एवं तत्कालीन विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा विधायक निधि से निर्मित सर्व सुविधा युक्त धर्मशाला भवन का लोकार्पण के अवसर पर समस्त दानदाताओं के साथ छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

ब्रेकिंग
- हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक
- लोक महोत्सव समाज को जोड़ने और सामूहिक भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम:योगेश तिवारी
- राज्यपाल ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण
- शिक्षा की बदौलत पहाड़ी कोरवा युवती राजकुमारी बनीं,बदलाव की मिसाल






