रायपुर:भारतीय थल सेना में कार्यरत हवलदार भावेश सारंग ने इंडियन आर्मी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 79 किलोग्राम वजन वर्ग में 131kg स्नैच 162kg क्लीन एंड जर्क कुल 293kg वजन उठाकर रजत पदक जीता।इसी वजन वर्ग में भारतीय जल सेना में कार्यरत अतीश पाटिल ने इंडियन नेवी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 130kg स्नैच और 158kg क्लीन एंड जर्क कुल 288kg वजन उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया है।
इन दोनों खिलाड़ियों को रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिये शुभकामनाएँ दिए। यह जानकारी रुस्तम सारंग
सचिव, रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ ने दी है।









