
Oplus_131072
रायपुर:यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में राजस्थान म्यूथाई संघ द्वारा भारतीय प्रतिभाशाली म्यूथाई खिलाड़ियों की दक्षता बढ़ाने हेतू जयपुर (राजस्थान) के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक अंतरराष्ट्रीय OSM म्यूथाई सेमिनार, प्रशिक्षण और ग्रेडिंग कैम्प का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर 2025 तक किया गया जिसके प्रतिभागियों को IOC से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई संस्था IFMA द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया।
राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू ने कहा कि उक्त महत्वपूर्ण OSM (One Standard Muaythai) सेमिनार में रायपुर से अनीस मेमन, खेल एवँ युवा कल्याण दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) की कोच टिकेश्वरी साहू और जगदलपुर (बस्तर) के युवराज सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया और उल्लेखनीय गौरवशाली सफलताएं हासिल की। उक्त सेमिनार में भारत के विभिन्न प्रदेशों के 88 खिलाड़ियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों ने शिरकत की।
रायपुर के अनीस मेमन और दंतेवाड़ा की कु टिकेश्वरी साहू ने म्यूथाई खेल के IFMA इंटरनेशनल रेफरी कोर्स के प्रमाणपत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ साथ म्यूथाई की उच्चतर ग्रेडिंग “खान -12” की उपलब्धि प्राप्त की। इस तरह ये दोनों IFMA की सर्वोच्च म्यूथाई ग्रेडिंग वाले छत्तीसगढ़ के पहले सर्टिफाइड कोच और निर्णायक बन गए है।
जगदलपुर के युवराज ने अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई प्रशिक्षण सेमिनार OSM प्रमाणपत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ भविष्य में सीनियर वर्ग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आवश्यक दक्षता और प्रमाणपत्र हासिल किया। सेमिनार में IFMA सर्टिफाइड अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर अर्जन छाव (Grand Master Arjan Chao), ग्रेड मास्टर अर्जन थानोंग (Arjan Thanong), अंतरराष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिसियल (ITO) अर्जन पुराजै (Arjan Poorajai) द्वारा भारतीय, खिलाड़ियों, निर्णायक गणों, प्रशिक्षकों को गहन प्रशिक्षण उपराँत योग्यतानुसार ग्रेडिंग और प्रमाणपत्र प्रदान किया।
इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में म्यूथाई कोचिंग तकनीक, टूर्नामेन्ट में सही निर्णय लेने की बारीकियों के अलावा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में लागू Antidoping, स्पोर्ट्स मनोविज्ञान, स्पोर्ट्स इंजुरी मेडिसिन आदि विषयो की जानकारी ऑनलाइन दी गई।इस आयोजन में रायपुर के महेन्द्र साहू ने छत्तीसगढ़ दल के मैनेजर के रूप में जिम्मेदारी निभाई।









