रायपुर:कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज जिले के सभी नोडल अधिकारियों, समिति प्रबंधकों, कृषि विस्तार अधिकारी सहित संबंधित कमचारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रगति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता का कार्य है, इसलिए इसे पर्व की तरह पूरी प्रतिबद्धता के साथ संचालित किया जाए।
एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि धान खरीदी के कार्य को सारे विभाग समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस को सूचित करें। इस कार्य पर बाधा डालने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।










