रायपुर:SGFI से मान्यता प्राप्त खेल रही थाई बॉक्सिंग की राष्ट्रीय संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में पंजाब थाई बॉक्सिंग संघ द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की 7 से 9 नवंबर तक अमृतसर में आयोजित 16वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की 21 सदस्यों के थाई बॉक्सिंग दल ने भाग लिया।
छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस मेमन, महासचिव लखन कुमार साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 07 स्वर्ण, 07 रजत और 01 काँस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का तृतीय स्थान हासिल किया।चैंपियनशिप में प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र, द्वितीय स्थान पर दिल्ली, तृतीय स्थान पर छत्तीसगढ़ एवँ चतुर्थ स्थान पर तेलंगाना रही।
गीदम में पदस्थ खेल एवँ युवा कल्याण दंतेवाड़ा की कोच टिकेश्वरी साहू का TIF थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ कुलदीप सुमनाक्षर एवँ महासचिव रविंदर सिंह ने चैंपियनशिप में आउट स्टैंडिंग सहयोग के किये विशेष सम्मान से नवाज़ा।
*स्वर्ण पदक विजेता (07) :-*
प्रियंका साहू, मानसी तांडी, पिंकी गुप्ता (तीनों रायपुर)
अंजली साहू, चिकलेश्वरी, भामन कुमार सिन्हा (तीनों बालोद)
पायके कवासी (एकलव्य खेल परिसर, जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर),
*रजत पदक विजेता (07) :-*
दीपाली बघेल (श्री गुजराती स्कूल, रायपुर)
लच्छी कवासी, कु सोमारी मरकाम, रामे कवासी (तीनो एकलव्य खेल परिसर, जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर)
मनीष देशमुख, संयम यादव, आयुष जसूजा (तीनों बालोद)
*काँस्य पदक विजेता (01) :-*
मंगल साय नाग (एकलव्य खेल परिसर, जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर)
छ ग प्रदेश थाई बॉक्सिंग दल के कोच / मैनेजर का दायित्व काँकेर (उत्तर बस्तर) की नजमा परवीन कुरैशी और बालोद की भुनेश्वरी निर्वहन किया।
*छ ग थाई बॉक्सिंग दल–*
*बालिका खिलाड़ी*
●●●●●●●●●●●●
लच्छी कवासी, पायके कवासी, सोमानी मरकाम, रामे कवासी (एकलव्य खेल परिसर, जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर), प्रियंका साहू, मानसी तांडी, पिंकी गुप्ता, दीपाली बघेल (रायपुर), अंजली साहू, चिकलेश्वरी (बालोद)
*बालक खिलाड़ी*
••••••••••••••••••••
मंगल साय नाग एवँ पप्पू कश्यप (दोनों एकलव्य खेल परिसर, जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर), बामन कुमार सिन्हा, आयुष जसूजा, मनीष देशमुख, संयम यादव, मयंक साहू (सभी बालोद)
*कोच एवं मैनेजर – नजमा परवीन कुरैशी (काँकेर) दिलेश्वरी (बालोद)
*फेडरेशन से आमंत्रित निर्णायक* अनीस मेमन (रायपुर) एवँ टिकेश्वरी साहू (कोच – एकलव्य खेल परिसर, जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा









