बेमेतरा:दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्री हरि अमृत लीला कथा कार्यक्रम के समापन दिवस पर भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत वातावरण में कथा का भव्य समापन हुआ। इस पावन अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वामी अखिलेशानंद जी, साध्वी अनंता भारती तथा साध्वी सुषमा भारती द्वारा श्रीहरि के जीवन दर्शन, भक्ति मार्ग और धर्म के आदर्शों पर आधारित प्रेरणादायी प्रवचन दिए गए, जिनसे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

अपने उद्बोधन में योगेश तिवारी ने कहा “धर्म केवल पूजा या आचार नहीं, बल्कि एक जीवन पथ है जो हमें सत्य, सेवा और समर्पण की ओर ले जाता है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान जैसे संगठन समाज में आध्यात्मिक जागृति लाने का कार्य कर रहे हैं, जो वास्तव में ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को जीवंत करता है।”उन्होंने आगे कहा कि —
“आज के समय में जब समाज तनाव और भौतिकता के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन लोगों के जीवन में शांति, नैतिकता और आत्मबल का संचार करते हैं।”कार्यक्रम में विशेष रूप से नीरज राजपूत (जनपद सदस्य), नारायण साहू, रविकांत राजपूत, अरविंद राजपूत, भीखाराम साहू, हेमूराम साहू, बहल निषाद, होलुराम साहू, रामानंद शास्त्री, प्रमोद गुप्ता, एवन यादव, गोवर्धन यादव तथा राजेश सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन।कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव, शांति और अध्यात्म के प्रसार का माध्यम बनते हैं।










