
रायपुर:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों को लेकर आयोजित दो दिवसीय मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का सम्मेलन नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल मैनेजमेंट (IIIDEM) में संपन्न हुआ।सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की। इस अवसर पर निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी उपस्थित रहे। बैठक में देशभर के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने भाग लेकर अपने-अपने राज्यों में एसआईआर की प्रगति और तैयारियों की जानकारी दी।आयोग ने निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की सभी तैयारियाँ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जाएं।








