
Oplus_131072
रायपुर:श्री शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला अनुसार परम पूज्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के निजी सचिव तथा वर्तमान में ज्योर्तिमठ एवं द्वारका शारदा मठ उभय पीठ के सचिव, आध्यात्मिक उत्थान मंडल के मंत्री तथा श्री शंकराचार्य आश्रम में आयोजित चातुर्मास स्वागत समिति के अध्यक्ष परम पूज्य ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द महाराज जी का आज राजधानी आगमन होगा।
ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द महाराज
परमहंसी गंगा आश्रम से आज सड़क मार्ग से राजधानी पहुँचेंगे।
ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द महाराज श्री शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला में निवास करेंगे तथा चल रहे चातुर्मास्य के आवश्यक कार्यों का संपादन करेंगे।
चातुर्मास समिति के समस्त सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर दर्शन लाभ लेने की अपील की है।









