रायपुर: 10 से 12 अक्टूबर तक बलौदाबाजार में आयोजित 23 वी जूनियर पुरुष/महिला राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 रायपुर जिला के पुरुष टीम ने लगातार 11 वी बार जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम किए।
परिणाम :-
1. देवव्रत शर्मा *स्वर्ण पदक*
2. योगानंद खरे *स्वर्ण पदक*
3. चिरंजीव भारती *रजत पदक*
4. अंकित भारती *रजत पदक*
5. झामेन्द्र पाल *कांस्य पदक*
6. तुषार साहू *कांस्य पदक*
7. हरीश मार्कण्डेय *कांस्य पदक*
8. हंसराज मार्कण्डेय *चतुर्थ स्थान*
*दो स्वर्ण, दो रजत एवं तीन कांस्य पदक कुल सात पदक जीतकर 197 अंक हासिल करते हुए टीम चैंपियनशिप पुनः जीतने में कामयाब हुए!*
महिलाओं की टीम का परिणाम निम्नानुसार रहा
1. लुकेश्वरी साहू *स्वर्ण पदक*
2. प्रीतु साहू *रजत पदक*
3. मेघा घृतलहरे *रजत पदक*
4. श्रेया साहू *कांस्य पदक*
5. काजल बिस्वास *भागीदारी*
6. गीतिका टंडन *भागीदारी*
7. आयुषी सोनी *भागीदारी*
महिला वर्ग में *बेस्ट लिफ्टर ऑफ़ छत्तीसगढ़* का ख़िताब *लुकेश्वरी साहू* ने 63किलोग्राम वजन वर्ग में 73 किलोग्राम स्नैच 84किलोग्राम क्लीन एंड जर्क कुल 157 किलोग्राम वजन उठाकर अपने नाम किया!
इस उपलब्धि के लिए रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।








