बेमेतरा:- ग्राम मरौद में 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजित विराट मानस दर्शन संत समागम एवं भव्य रामायण मेला में प्रदेशभर से श्रद्धालु, संत, कथा व्यास एवं मानस परिवारों ने सहभागिता निभाई। इस भव्य आयोजन में बेमेतरा जिले के मां भद्रकाली जिला मानस संघ ने भी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
संस्था क़े संस्थापक दीपक गुहा क़े नेतृत्व मे संयोजक मंडल बालिका प्रकल्प मातृ शक्ति ने कार्यक्रम मे सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम मे अंतराष्ट्रीय संतो क़े माध्यम से दिव्य प्रवचन से भाव विभोर हुए श्रोता।
संतों की अमृतवाणी
– *दण्डी स्वामी श्री ज्योतिर्मयानंद महाराज* ने कहा “जब तक गौ माता सुखी नहीं होगी, तब तक कोई भी सुखी नहीं रह सकता। गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है, इसलिए उनका संरक्षण सनातन धर्म का मूल कर्तव्य है।”
– भक्तिप्रभा दीदी* ने भावपूर्ण शब्दों में कहा “कथा को केवल कहना नहीं, उसे जीना जरूरी है। राम कथा जीवन दर्शन है — मनुष्य के भीतर के रावणत्व को जलाना ही सच्ची साधना है।”दीदी मां मंदाकिनी रामकिंकर* ने कहा — “श्रीरामचरितमानस एक शाश्वत दर्पण है। इसमें जो स्वयं का दर्शन कर लेता है, उसका सारा भ्रम समाप्त हो जाता है — यही मानस दर्शन जीवन की पूर्णता का मूल मंत्र है।”
पुरस्कार व सम्मान
– *माँ कौशिल्या सेवा सम्मान*: माँ कौशिल्या मंदिर सेवा समिति चंदखुरी रायपुर
– गालव साहू व समिति
– *माँ दंतेश्वरी सेवा सम्मान*: खिम्मन लाल सिन्हा दंतेवाडा
– * तुलसी विभूषण अवार्ड*: नीलकंठ ठाकुर दुर्ग
– *उत्कृष्ट उद्घोषक सम्मान*: त्रेता चन्द्राकर बालोद
– *उत्कृष्ट जिला संयोजक सम्मान*: डॉ ने एल देवांगन धमतरी
– *मातृ शक्ति सम्मान*: दीप्ति पांडे जगदलपुर
– *युवा प्रकल्प सम्मान*: नोमेश सिन्हा कांकेर
– *उत्कृष्ट मातृसंयोजक सम्मान*: महेश्वरी वर्मा राजनांदगाव
– *आदर्श अभिभावक सम्मान*: किशोर रावटे अरुणा रावटे
– *मानस कलारत्न सम्मान*: लोककलाकार संरक्षण समिति बागबाहरा महासमुंद
– *मानस रत्न सम्मान*: राजेश स्वर्णकार राजनांदगांव
– *ग्राम गौरव सम्मान*: मानस दर्शन कार्यकारिणी समिति मरौद
– *उत्कृष्ट संयोजक सम्मान*: क़े क़े सिन्हा दुर्ग
– *राम दूत सम्मान*: विष्णु साहू बेमेतरा
बेमेतरा जिले की गरिमामय उपस्थिति
मां भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा के पदाधिकारीगणों ने पूरे उत्साह से सहभागिता निभाई। संघ के जिलाध्यक्ष *देवलाल सिन्हा* सहित पदाधिकारी माखन साहू, छगन लाल साहू, उत्तम साहू, नरेन्द्र जायसवाल, बिहारीलाल यादव, महेश कुमार साहू, विष्णु साहू, एम.डी. धीवर, गजेंद्र वर्मा, डाॅओमकार चन्द्राकर, पिन्टु पटेल, रामेश्वर साहू, खेलन सिंह राजपूत, ठोकेलाल देवांगन, दिलीप टिकरिहा, राजेश वैष्णव, महेंद्र चौहान, ओम यदु, कल्याणी सेन, राजेन्द्र साहू, सुरेश साहू , रवि मानिकपुरी, विनोद साहू, पप्पु लोकेन्द्र सेन, डाकवर साहू, सीता पाटिल, बेबी साहू, ईश्वर चन्द्राकर , श्रवण कुमार एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति एवं सहयोग उल्लेखनीय रहा।












