
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। इनमें से कई सारे स्टार्टअप फूड और एग्रीकल्चर क्षेत्र में काम कर रहे हैं…भारत में डायवर्सिटी, डिमांड और इनोवेशन सभ कुछ मौजूद हैं…मैं लाल किले से कही अपनी बात फिर दोहराऊंगा कि इनवेस्टमेंट का भारत में विस्तार करने का यही समय है, सही समय है.”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत के पास डायवर्सिटी, डिमांड और स्केल की तिहरी शक्ति है। भारत में हर अनाज की, हर फल और हर सब्जी की पैदावार होती है। इस डायवर्सिटी की वजह से भारत दुनिया में सबसे खास है.भारत आज जिस स्केल पर काम कर रहा है, वो अभूतपूर्व है, अप्रत्याशित है। बीते 10 सालों में भारत के 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है..









