बेमेतरा:नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम गोड़गिड़ी में जय गंगा माँ जस जगराता ग्रुप द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि योगेश तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ करते हैं, बल्कि समाज में भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में नवरात्रि के विशेष अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपने नृत्य, गीत और भक्ति गीतों से सभी का मन मोह लिया। ग्रामीणों ने आयोजन का आनंद लिया।इस अवसर पर योगेश तिवारी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी ऐसे आयोजन लगातार होते रहें और युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे।
इस अवसर पर सरपंच मीनू पाटिल, पूर्व सरपंच अलखराम पाटिल, उपसरपंच उदेराम साहू, राजेंद्र पूरी गोस्वामी, टिकेश्वर वर्मा, ईश्वर साहू, शोभा राम साहू, संतोष परगनिहा, सुमन पाटिल, श्री इन्द्र कुमार दुबे, भीमनेद्र परगनिहा, मोहन देवांगन एवं समस्त पंच गण और ग्रामवासी उपस्थित थे।







