
रायपुर:जिला जूनियर वेटलिफ़्टिंग पुरुष/महिला टीम की चयन प्रतियोगिता 29 सितंबर को जय सतनाम व्यायाम शाला में आयोजित किया गया है।
11 से 13 अक्टूबर 2025 तक बलौदा बाज़ार में आयोजित होने वाली 23 वीं जूनियर पुरुष/महिला राज्य स्तरीय वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने हेतु रायपुर जिला की टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता दिनांक 29 सितंबर 2025 को जय सतनाम व्यायाम शाला में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियो का जन्म तिथि 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2005 तक होना चाहिए।चयन प्रतियोगिता में केवल रायपुर जिला के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे अन्य जिला के खिलाड़ियो को चयन प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए अपने संबंधित जिला से NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) प्रस्तुत करना अनिवार्य है ।
चयन प्रतियोगिता निम्नलिखित 8-8 वजन वर्ग में आयोजित की जाएगी:-
*पुरुष वर्ग:-* 60kg, 65kg, 71kg, 79kg, 88kg, 94kg, 110kg एवं +110kg
*महिला वर्ग:-* 48kg, 53kg, 58kg, 63kg, 69kg, 77kg, 86kg एवं +86kg






