रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर शहर के आकाशवाणी चौक स्थित माँ काली मंदिर से डोंगरगढ़ तक निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। रायपुर से माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बस सेवा का नि:शुल्क लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कालीमाता सेवा समिति की इस पहल की सराहना करते हुए समिति के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने माँ काली और माँ बम्लेश्वरी से छत्तीसगढ़ में खुशहाली, समृद्धि और शांति की कामना की। साथ ही सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला का पदभार ग्रहण समारोह कल 21 मार्च को
- छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित
- सब्जी-भाजी के खेती के बीच हो रही थी, अफीम की खेती
- दुर्ग, बलरामपुर के बाद रायगढ़ में अफीम की खेती सरकारी संरक्षण से ही संभव – दीपक बैज
- बस्तर में शुरू हुआ पुस्तक दान अभियान








