आज पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि रायपुर के सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यशाला में सचिव, उच्च शिक्षा डॉ एस. भारतीदासन , रविशंकर वि वि के कुलपति प्रो सच्चिदानंद शुक्ल , अटल बिहारी वाजपेई वि वि के कुलपति प्रो. ए डी एन बाजपेई , आयुक्त उच्च शिक्षा डॉ संतोष कुमार देवांगन एवं संस्कृति उत्थान न्यास के छ ग प्रांत संयोजक डॉ प्रफुल्ल शर्मा उपस्थित थे।
कार्यशाला में प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य के साथ राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव उपस्थित थे। प्रथम तकनीकी सत्र में डॉ जी. ए. घनश्याम ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर एवं डॉ डी के श्रीवास्तव ने करिकुलम फ्रेमवर्क पर अपनी प्रस्तुति दी।









