रायपुर:जिले का तूता गांव, अभनपुर अब छत्तीसगढ़ में “ग्लोबल गांव” बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में यह गांव संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत् विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने वाला गांव बन रहा है।गांव में श्रमिक कल्याण, स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, डिजिटल पहचान आदि क्षेत्रों में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इस विकास यात्रा से जोड़ा जा रहा है।प्रोजेक्ट *ग्लोबल गांव* “विकसित छत्तीसगढ़“ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका उद्देश्य गांव के हर व्यक्ति को मजबूत बनाना है ताकि वे खुद अपने विकास में भाग ले सकें।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में
- सुशासन की नई व्यवस्था: पारस पोर्टल से हर माह होगी योजनाओं की राज्यस्तरीय समीक्षा
- मुख्यमंत्री ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल
- लिंगो का पूजन तप कहलाता है- डॉ. स्वामी इंदुभवानन्द तीर्थ







