रायपुर: 12 से 14 सितंबर तक बालोद में आयोजित सब जूनियर स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रायपुर जिला के बालिका टीम को उप विजेता का खिताब मिला है। बालक वर्ग में बेस्ट लिफ्टर ऑफ छत्तीसगढ़ का खिताब *चिरंजीव भारती* को मिला है चिरंजीव ने 88kg स्नैच और 111kg क्लीन एंड जर्क कुल 199kg वजन उठाया।
पदक विजेता
*बालक वर्ग*:-
1. चिरंजीव भारती, 56 किलोग्राम में स्वर्ण पदक
2. अंकित भारती, 60 किलोग्राम में स्वर्ण पदक
*बालिका वर्ग में:-*
1. प्रीतू साहू 63 किलोग्राम में स्वर्ण पदक
2. श्रेया साहू +77 किलोग्राम में रजत पदक
रायपुर जिला के 8 बालक एवं 8 बालिका कुल 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया था टीम के कोच दीपक धीवर एवं योगानंद खरे थे वहीं टीम मैनेजर का दायित्व फाल्गुनी साहू एवं दिव्या सिन्हा ने निभाया।
इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को रायपुर जिला के संरक्षक रज्जन श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह यादव बुधराम सारंग, अध्यक्ष राधेश्याम साहू,वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष एवन कुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगरत्न गेडाम, उपाध्यक्ष चैतराम अग्रवाल, पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।







