
बेगुसराय, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘बंगाल फाइल्स’ फिल्म पर कहा, “जो आजादी के बाद की पीढ़ी है, जिसने बटवारे को नहीं देखा, उस सच को बंगाल फाइल्स फिल्म में दिखाया गया है। नई पीढ़ी को यह फिल्म देखनी चाहिए। जिसका जो नजरिया है, उस नजर से इसे देखें… बंगाल फाइल्स फिल्म सभी को देखना चाहिए… जो सच दिखाया गया है, इससे मुंह नहीं छिपाना चाहिए…”







