रायपुर:कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा दमन-दीव में आयोजित तीन दिवसीय सेमीनार “Catalysts for Change: Driving Effective Implementation of Gender-Inclusive Legislations” में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इसमें देश के 20 राज्यों से वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी शामिल हुए।
डॉ. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में संचालित योजनाओं व नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें प्रोजेक्ट ग्लोबल गाँव, हैंडी, राहत सहित अन्य पहलुओं को प्रस्तुत किया।








