रायपुर:”सुशासन एक्सप्रेस” घर-घर पहुंचा रही शासकीय सेवाएं, विष्णु के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है।
29 मई 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत ग्राम भैंसा में शुरूआत की थी।पहले चरण में 67 हजार से अधिक आवेदनों का हुआ जल्द समाधान। ग्रामीणों ने कहा जिन कार्यों के लिए जाना पड़ता था शासकीय कार्यालय, अब घर के समीप ही सुविधाएं मिल रही हैं।लाइनिंग लाइसेंस, आय, जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका सहित 2 दर्जन से अधिक सेवाएं दी जा रही है।






