रायपुर:जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज का जन्म जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ श्री शंकराचार्य आश्रम में शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी डॉ.स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के नेतृत्व मनाया गया।
प्रातः काल से ही बटुक ब्राह्मणों के द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक भगवती राजराजेश्वरी की श्रृंगार आरती तथा दोपहर में भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी का सहस्त्र अर्चन एवं स्वरूप शतक से लड्डुओं का अर्चन किया गया शंकराचार्य जी महाराज के समस्त भक्तों ने विभिन्न द्रव्यों से भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी अर्जुन संपन्न किया। ज्ञातव्य हो कि ब्रह्मलीन जगतगुरु ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का आविर्भाव मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 2024 को भाद्र शुक्ल तृतीया हरतालिका को हुआ था। आपने सनातन धर्म के दो सर्वोच्च पदों पर रहकर अपने जीवन काल तक सनातन धर्म की सेवा की। ज्योतिष्पीठाधीश्वर के रूप में एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर के रूप में आपने समस्त भारतवर्ष में धर्म की अलख जगायी तथा सनातन धर्म के सर्वोच्च सदा रहते हुए भारत के विभिन्न शहरों में शंकराचार्य मठों की स्थापना की उनके द्वारा स्थापित शताधिक मठ आज भी सनातन धर्म की सेवा कर रहे। दो पीठों का शंकराचार्य बना उत्तर भारत का प्रथम सौभाग्य है इस बात का हम लोगों को गर्व होना चाहिए।
आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से एम.एल. पांडे, ज्ञानेश शर्मा, मयंका पांडे, अनिल पांडे, मोतीलाल साहू विधायक ग्रामीण, नंदकुमार साहू अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण, सरपंच हिमाचल साहू, हीरालाल पांडे, भागीरथी पांडे, धुरंधर साहू, किशुन साहू, हनुमान तिवारी, खिलावन साहू, राधे साहू, भरत साहू, भूषण साहू, नंदकिशोर देवांगन, के.के. सिंह रामकुमार पुरोहित तथा शंकराचार्य आश्रम के वैदिक विद्वान आचार्य धर्मेंद्र , दीपक पांडे वैदिक, महेंद्र तिवारी, रामनिवास उरमलिया तथा पाटन दुर्ग आदि के भी श्रद्धालु भक्त तथा जगत गुरुकुलम् के समस्त अध्यापक एवं छात्रगण उपस्थित थे।






