बेमेतरा:भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम सिंघौरी (देवरबीजा) एवं ग्राम खम्हरिया डी में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। दोनों ही स्थानों पर ग्रामवासी, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और पूरे क्षेत्र का वातावरण कृष्णमय हो उठा।

ग्राम सिंघौरी (देवरबीजा) में समस्त यादव समाज के तत्वावधान में विशेष आयोजन हुआ। इस अवसर पर योगेश तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं पूजा-अर्चना में भाग लेकर समाजजनों के साथ जन्मोत्सव की खुशियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को और भी भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।
वहीं ग्राम खम्हरिया डी में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा भाव से मनाया गया। यहां आकर्षक भजन-कीर्तन एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियाँ देकर सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में योगेश तिवारी ने कहा –
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, कर्तव्य, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका बचपन हमें आनंद और सरलता का संदेश देता है तो गीता के उपदेश हमें जीवन की जटिल परिस्थितियों से उबरने का मार्ग दिखाते हैं। जन्माष्टमी का यह पर्व केवल भक्ति का ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारा, एकता और सद्भावना का प्रतीक भी है।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित
संतोषी यशवंत निषाद जनपद सदस्य, श्यामा संजय यदु सरपंच सिंघौरी, संजीव तिवारी सेवा सहकारी समिति देवबीजा अध्यक्षगुगलू यादव, बहल यादव, सुशीलपुरी गोस्वामी, केशलाल साहू, चित्रेन साहू, हरि यादव, चुम्मन यादव, बलदाऊ साहू पूर्व सरपंच, प्रकासपुरी गोस्वामी, श्याम संजय यदु सरपंच,गोरेलाल साहू।प्रकाश पूरी गोस्वामी,राजकुमारीसाहू,ओमप्रकाश,नेतराम,जागेश्वरी,विजय,पंचराम ,लालाराम,राकेश, तीरथ,लालारामचैतराम साहू, सोभऊ साहू, उसेन साहू, प्रेमलाल साहू, भागीयादव, पुनाराम साहू, सालिकराम यदु, चुम्मन भूरु साहू, शिवचरण साहू , जनार्दन साहू, रोहित वर्मा सरपंच खम्हरिया डी, रवि वर्मा युवा किसान मोर्चा अध्यक्ष शेष नरायण साहु , दुलार पटेल, संदीप पटेल, संदीप शर्मा, ताकेश्वर वर्मा, अर्जुन निर्मलकर, हिम्मत साहू, कृष्ण निर्मलकर, मनोज निषाद, सियाराम निर्मलकर, एलाराम निर्मलकर, राधे श्याम निर्मलकर, खेलन धुर्वे, फ़त्ते धुर्वे, गोपाल निषाद, पप्पू यादव, भागवत् पटेल, परस यादव , बजरंग साहू, डोमार यादव, महेश वर्मा, रवि !सहित गांव के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।








