
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश पर कहा, “पिछले 2 दिनों में महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई है, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट हैं। महाराष्ट्र के आधे जिलों में अगले 3 दिनों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट हैं… हम पड़ोसी राज्यों से भी बात कर रहे हैं, चाहे वह तेलंगाना हो या कर्नाटक, जिससे पानी का डिस्चार्ज ठीक रहे और बाढ़ की स्थिति न बने… कोंकण में भी बाढ़ नियंत्रण के इंतजाम किए गए हैं… नांदेड़ में काफी बारिश हुई है, बादल फटने जैसी स्थिति थी, कई लोग वहां फंस गए थे, 206 लोगों को निकाला जा चुका है व और लोगों को निकाला जा रहा है। NDRF और सेना की टीमें वहां पहुंच गई हैं… मुंबई में भी भारी बारिश हुई है और 8-10 घंटे की भारी बारिश का रेड अलर्ट है… मुंबई में ट्रेनें थोड़ी देरी से चल रही हैं, आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं है, थोड़ी बाधाएं हैं लेकिन ट्रेनें चल रही हैं।”







