रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर रायपुर जिले के सभी तहसीलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है।जिससे अन्नदाताओं को अब आसानी से बीमा एवं अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ग्राम सेरीखेड़ी तथा मंदिर हसौद तहसील स्थित खेत पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वे को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए ।इस दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन और एसडीएम नंदकुमार चौबे मौजूद थे।







