बेमेतरा:स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला पंचायत बेमेतरा परिसर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने तिरंगा ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे गूंज उठे।
अपने संबोधन में श्रीमती तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह दिन हमें उन वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का उपहार दिया। उन्होंने सभी उपस्थित जनों से राष्ट्रहित और समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और एकता-सद्भाव बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर , जिला पंचायत सदस्य प्रीति गोवेन्द्र पटेल एवं शशिप्रभा गायकवाड़, गोवेन्द्र पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता मंडावी, लेखा अधिकारी लारेंस कुमार, सहायक परियोजना अधिकारी दीप्ति मंडावी, तथा नवीन साहू सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, विष्णु साहू, अभिषेक राजपूत, रुस्तम, सोनू वर्मा, मुकेश साहू, दीपक निर्मलकर, प्रियांशू, हरचन मनहरे, गोविंद नामदेव, प्रिया तिवारी, गिरीश वर्मा, पी आर साहू, असीम टिकरिया, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।







