रायपुर:छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर से लेकर जिला मुख्यालयों, कस्बो एवं गांवों में 79वें स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्यमंत्री परेड के आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी लेने के पश्चात राज्य की जनता के नाम अपना संदेश देंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय इस अवसर पर असाधारण साहस और उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्य के 25 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक, राष्ट्रपति पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करेंगे। मुख्य समारोह में पुलिस बैंड एवं हार्स शो का प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगेे।








