दिल्ली:केरल के एक शख्स ने टोल बूथ पर खराब सड़क के बावजूद टोल देने से मना कर दिया और 9.5 घंटे इंतजार किया जब तक कि गेट नहीं खोल दिया. उन्होंने शांतिपूर्ण विरोध किया और सोशल मीडिया पर अपडेट देते रहे.
इस व्यक्ति की पहचान शेंटो वी. एंटो के रूप में हुई है, जो पेशे से सिनेमैटोग्राफर हैं. शेंटो पलक्कड़ जिले के रहने वाले हैं और अपने काम के सिलसिले में अक्सर पलक्कड़ से एर्नाकुलम और त्रिशूर की यात्रा करते हैं. यह घटना पलक्कड़ जिले के पन्नियंकारा टोल प्लाजा पर हुई. केरल हाई कोर्ट ने भी कहा था कि अगर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) मोटर चालकों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित नहीं कर सकता, तो टोल संग्रह को रोक देना चाहिए. हालांकि, जिस कंपनी ने टोल का ठेका लिया है, वह अभी भी शुल्क वसूल रही है और इसी कारण शेंटो को कई बार नुकसान उठाना पड़ा है.
(साभार जी न्यूज)









