रायपुर: .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन शिक्षण समिति संचालित विप्र महाविद्यालय में सिद्धि विनायक स्थापना दिवस महोत्सव एवं विप्र पब्लिक स्कूल का आठवां स्थापना दिवस समारोह कल 4 जुलाई शुक्रवार को प्रातः 10:15 बजे परम पूज्य 1008 यतिप्रवर दंडी स्वामी इंदुभवानंद तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा ।
यह जानकारी देते हुए विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि सिद्धिविनायक स्थापना दिवस महोत्सव के अवसर पर मोदक अर्चन, दूब अर्चन एवं हवन -पूजन का कार्यक्रम होगा ।इस अवसर पर विप्र शिक्षण समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा सहित समस्त संचालकगण ,स्कूल और कॉलेज के प्राध्यापक व विद्यार्थी एवं विप्र समाज के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ में 10,000 नौकरियां: 10वीं से इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए अवसर
- पौने तीन साल में उद्योग बंद हुए, निवेश नहीं आया – कांग्रेस
- नंदराज पर्वत पर कटाई की अनुमति आदिवासी विरोधी नीति का प्रमाण – दीपक बैज
- पेड़ की छांव में गूंजा लोकतंत्र, विकास पर एकजुट हुआ, कच्चापाल
- जहां कभी लगती थीं नक्सलियों की जन अदालतें, वहां अब ग्राम सभा में ग्रामीण तय कर रहे अपने गांव का भविष्य






